गंगा-कोसी के जलस्तर में 12 घंटे में 10 सेंटीमीटर वृद्धि, निचले इलाकों में फैला बाढ़ का पानी

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के गंगा-कोसी नदी से सटे तटवर्ती क्षेत्रों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे फैलने लगा है। गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में पिछले 12 घंटे के दौरान करीब 10 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटबंध से सटे निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने … Read more

बरारी विधानसभा में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

कटिहार: सांसद प्रतिनिधि सह संयोजक कटिहार संसदीय विकास समिति सुनील कुमार यादव की अध्यक्षता में बरारी विधानसभा में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 96 केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं का संचालन हो रहा है। इन योजनाओं के अनुश्रवण एवं निगरानी के लिए सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति कार्यरत है। … Read more

वरीय अधिवक्ता अविनाश यादव के निधन पर कटिहार कोर्ट में शोकसभा आयोजित

कटिहार: कटिहार कोर्ट के वरीय अधिवक्ता अविनाश यादव के निधन से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से खुद को अलग रखा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव और सचिव विजय कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दिवंगत … Read more

अमदाबाद के प्राथमिक विद्यालय हाल बैदा में चारदीवारी नहीं, असुरक्षित महसूस कर रहे छात्र

अमदाबाद (कटिहार): अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत बैदा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय हाल बैदा में चारदीवारी नहीं रहने से छात्र-छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। चारदीवारी के अभाव में विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विद्यालय प्रबंधन ने विभाग से चारदीवारी निर्माण की दिशा में सकारात्मक कदम … Read more

डॉ. राजीव कुमार मिश्रा की जयंती पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन

प्रवीण कुमार, कटिहार: स्वास्थ्य को सबसे बड़ा धन मानते हुए जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से स्व. डॉ. राजीव कुमार मिश्रा की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को मेडीकाना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नि:शुल्क ओपीडी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। समाचार प्रेषण तक शिविर में 500 से अधिक लोगों … Read more

मनिहारी में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम, 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा मामलों का निष्पादन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मनिहारी प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कमलेश सिंह देऊ ने किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में इन मामलों … Read more

कटिहार में कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती, संजय कुमार सिंह बोले- युवा और तकनीक ही देश का भविष्य

प्रवीण कुमार, कटिहार: कटिहार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन … Read more

कुरसेला में 408 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 35-40 लाख की खेप बरामद

परिमल ठाकुर, कुरसेला (कटिहार): कुरसेला थाना क्षेत्र के समेली शिव मंदिर के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 408 ग्राम स्मैक के साथ एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को देखकर भागने … Read more

कटिहार में युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़कर दिया जा रहा प्रशिक्षण, जागरूकता गतिविधियां संचालित

प्रवीण कुमार, कटिहार। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मेरा युवा भारत एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से कटिहार में छह दिवसीय अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम बुधवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम का आयोजन माय भारत, कटिहार एवं जिला यक्ष्मा केंद्र, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में 19 से 24 अगस्त तक सदर … Read more

श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती पर कटिहार में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन सभी प्रखंडों को प्रखंडवार रोस्टर तैयार करने का निर्देश

प्रवीण कुमार, कटिहार। श्री गुरु संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर कटिहार जिले में समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों के अनुसूचित जाति टोलों में 18 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का … Read more