गोड्डा में ईद-ए-मिलाद पर 29वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 अगस्त को

गोड्डा। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली 29वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सोमवार को अब्दुल कलाम आजाद के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व बैंक प्रबंधक विजय कुमार चौबे ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त … Read more

गोड्डा में 20.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ गोड्डा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में सोमवार को गोड्डा नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा चौक के समीप से करीब 20.45 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद की। … Read more

महागामा में 17 वर्षीय युवक का शव मिला, प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप

महागामा। प्रखंड थाना क्षेत्र के गोड़िया गांव में प्रेम प्रसंग के चलते 17 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह रघुनाथकित्ता पुल के समीप युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के तरडीहा गांव निवासी स्वर्गीय राधे राय … Read more

पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो कार्यालय में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। मांदर और नगाड़े की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपरा की झलक प्रस्तुत की गई। … Read more

विश्व आदिवासी दिवस पर लिट्टीपाड़ा में अधिकार सम्मेलन, 16 गांवों के 300 पीवीटीजी लोग शामिल

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति संस्था की ओर से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 16 गांवों के करीब 300 पीवीटीजी यानी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह समुदाय के लोगों की सहभागिता से जागरूकता एवं अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आदिवासी समुदाय के संवैधानिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा जल, … Read more

लिट्टीपाड़ा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज के महान वीरों सिद्धू-कान्हू के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। … Read more

विश्व आदिवासी दिवस पर मेहरमा में निकली भव्य रैली, सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेहरमा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जहेरथान, मांझीथान संवर्धन समिति के तत्वावधान में मेहरमा चौक से भव्य आदिवासी रैली निकाली गई। समिति के अध्यक्ष अमीन मुर्मू एवं सचिव महेंद्र उरांव के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष शामिल हुए। रैली में शामिल लोगों ने पारंपरिक … Read more

घाटशिला के मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रभारी, घाटशिला। घाटशिला के मारवाड़ी प्लस टू हिंदी उच्च विद्यालय में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के महत्व के बारे … Read more

रांची में छात्रों की गिरफ्तारी पर आक्रोश, पाकुड़िया में हेमंत सोरेन का पुतला दहन

पाकुड़िया: रांची में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को जबरन हटाए जाने और पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को पाकुड़िया में आक्रोश देखने को मिला। विरोध में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और स्थानीय छात्र-युवाओं ने सिद्धू-कान्हू मोड़ पर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। प्रदर्शन … Read more

गुरु रविदास के 650वें प्रकाश पर्व पर पाकुड़ पहुंची पवित्र कलश यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पाकुड़: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में काशी के सीर गोवर्धन धाम से पवित्र मिट्टी लेकर निकली कलश यात्रा के पाकुड़ पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश का अभिनंदन किया और “जय गुरु … Read more