केकेएम कॉलेज में स्नातक सीटों में 3000 की कटौती पर छात्रों का विरोध, 5 दिन में फैसला वापस नहीं हुआ तो तालाबंदी की चेतावनी

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका द्वारा केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक पाठ्यक्रम की सीटों में करीब 3000 सीटों की कटौती किए जाने के निर्णय का छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। सीटों की संख्या 4800 से घटाकर 1800 किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने कुलपति … Read more

मनरेगा पशु शेड निर्माण में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप, भाजपा ने डीसी से निष्पक्ष जांच की मांग की

पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड की फूलपहाड़ी पंचायत में मनरेगा के तहत संचालित पशु शेड निर्माण योजना में कथित अनियमितता और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक प्रतिनिधिमंडल समाहरणालय पहुंचा और उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच … Read more

पृथ्वीनगर अग्निकांड: विधायक निसात आलम ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, राहत सामग्री व आर्थिक सहायता सौंपी

पाकुड़: सदर प्रखंड के पृथ्वीनगर पंचायत अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुए भीषण अग्निकांड के बाद शनिवार को पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम प्रभावित परिवारों से मिलने गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ितों की स्थिति का जायजा लिया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट से लगी आग … Read more

पाकुड़ में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, गरीब परिवार का आशियाना राख, लाखों की गृहस्थी जलकर खाक

पाकुड़: पाकुड़ प्रखंड की प्रथम पंचायत अंतर्गत पृथ्वीनगर गांव में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक गरीब परिवार का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। रात करीब 1 बजे हुई इस घटना में परिवार के सदस्य किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन घर में … Read more

पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक, पंचायत और बूथ स्तर तक तेज होगा सदस्यता अभियान

पाकुड़: पूर्व विधायक एवं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के संथाल परगना प्रभारी अकील अख्तर के निर्देश पर शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय, पाकुड़ में सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य … Read more

वफादार कुत्ते की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एसडीपीओ विजय कुमार के सरकारी आवास में घुसा 5.5 फीट लंबा भारतीय नाग

महेशपुर: महेशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) विजय कुमार के सरकारी आवास पर शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) मुख्य दरवाजे से घर के अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। समय रहते खतरे का पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया। सबसे पहले सांप … Read more

4 अगस्त को होगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, निर्माण कार्य अंतिम चरण में

पाकुड़: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने शनिवार को पाकुड़ शहर स्थित पुराने डीसी चौक पर निर्माणाधीन दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित लोगों को समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण … Read more

पाकुड़: डूंगरी टोला से बड़ा घघरी चतरा मंडप तक सड़क निर्माण कार्य शुरू, विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया शिलान्यास

पाकुड़: डूंगरी टोला से बड़ा घघरी चतरा मंडप तक सड़क निर्माण कार्य शुरू, विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया शिलान्यास

पाकुड़: लिट्टीपाड़ा प्रखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डूंगरी टोला से बड़ा घघरी चतरा मंडप तक बनने वाली सड़क निर्माण परियोजना का शुभारंभ हो गया। स्थानीय विधायक हेमलाल मुर्मू ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन … Read more

पाकुड़: अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़: अवैध कोयला लदा टेम्पो जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

  पाकुड़: अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क स्थित बरमसिया मोड़ के समीप एक टेम्पो से अवैध रूप से ले जाया जा रहा कोयला जब्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत … Read more

पाकुड़: एसआईआर अभियान को मिला जनसमर्थन, जनप्रतिनिधियों ने भरे एन्यूमरेशन प्रपत्र

पाकुड़: एसआईआर अभियान को मिला जनसमर्थन, जनप्रतिनिधियों ने भरे एन्यूमरेशन प्रपत्र

पाकुड़: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत पाकुड़ के सांस्कृतिक भवन में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य को लेकर जनभागीदारी देखने को मिली। अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 409 एवं 410 के लिए वार्ड संख्या-8 के पार्षद अनिकेत गोस्वामी ने अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ जुबान हुसैन और शिखा … Read more