शिवभक्तों की सेवा में रातभर जुटी रही शिवकुंज सेवा समिति, पुष्पवर्षा से हुआ डाक बम का अभिनंदन

गोड्डा: पवित्र श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों की आस्था और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। शिवपुर स्थित शिवकुंज सेवा समिति की ओर से समाजसेवी राजेश झा और उनकी टीम ने कांवरियों एवं डाक बम श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा शिविर लगाया। रात करीब दो बजे से शुरू हुआ सेवा अभियान सुबह … Read more

भागलपुर से गंगाजल लेकर शिवपुर पहुंचे डाकबम, उमस और निर्जला उपवास से आधा दर्जन श्रद्धालु बेहोश

गोड्डा: सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवपुर स्थित बाबा रत्नेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में डाकबम पहुंचे। इस दौरान उमस भरी गर्मी, लंबी दूरी तक लगातार पैदल चलने और निर्जला उपवास के कारण कई श्रद्धालुओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। करीब आधा दर्जन डाकबमों के बेहोश होने से कुछ देर के लिए … Read more

शिवपुर सेवा शिविर में कांवरियों का होगा सम्मान, इलाज से लेकर फलाहार तक की व्यवस्था

गोड्डा। सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए शिवपुर में समाजसेवी सह राष्ट्रीय विभूति मंच के अध्यक्ष राजेश झा की अगुवाई में भव्य सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में रत्नेश्वर धाम जाने वाले कांवरियों के सम्मान और सेवा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सेवा शिविर में घायल … Read more

गोड्डा में बैट्री चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार, दोनों चोरी की बैट्री बरामद

गोड्डा। जिले में चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने और चोरी के मामलों का त्वरित खुलासा करने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में देवडाड़ थाना क्षेत्र में हुई वाहन बैट्री चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी … Read more

गोड्डा में 13 सितंबर को होगा करम बेड़हा का आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा में निकलेगी शोभायात्रा

गोड्डा। डहरे करम बेड़हा 2026 के सफल आयोजन को लेकर रविवार को वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच के बैनर तले स्थानीय अजय विवाह भवन, सरकंडा में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया खगेश महतो ने की। इस दौरान आयोजन की तैयारियों, विधि-व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संयोजक मंडली के सदस्यों ने … Read more

खान संशोधन विधेयक के खिलाफ 7 सितंबर को झामुमो का धरना, महागामा में तैयारी बैठक

महागामा। खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में झामुमो की ओर से 7 सितंबर को प्रखंड स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर महागामा के मोहनपुर में झामुमो प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अजीमुद्दीन ने की। इस दौरान धरना-प्रदर्शन को … Read more

ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट चैंपियनशिप, रोमांचक मुकाबलों में नेहरू और टेरेसा हाउस की जीत

गोड्डा: ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल में आयोजित इंटर हाउस क्रिकेट चैंपियनशिप में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन के पहले 8 ओवर के मुकाबले में नेहरू हाउस ने गांधी हाउस को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गांधी हाउस की टीम राशिद के 12 रनों की बदौलत 60 रनों पर सिमट … Read more

समाज कल्याण योजनाओं की डीसी ने की समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर जोर

गोड्डा: डीआरडीए सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, बच्चों की उपस्थिति, पोषण सेवाओं, ईसीसीई गतिविधियों, सेविका-सहायिका के रिक्त पदों तथा विभिन्न योजनाओं के लंबित मामलों की … Read more

पीएम पोषण योजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर गोड्डा डीसी ने दिए सख्त निर्देश

गोड्डा: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीएम पोषण योजना की स्टेयरिंग सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक हुई। बैठक में जिले के विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, नियमितता, स्वच्छता, खाद्यान्न की उपलब्धता और योजना के अनुश्रवण की विस्तार से समीक्षा … Read more

नमस्ते योजना के तहत गोड्डा में सफाई कर्मियों और कचरा संग्रहण श्रमिकों का होगा सर्वेक्षण

गोड्डा: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित नमस्ते (मशीनीकृत स्वच्छता तंत्र के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन ने ग्राम स्तर पर स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े श्रमिकों तथा कचरा संग्रहण करने वाले श्रमिकों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देशानुसार … Read more