गोड्डा में ₹1 में फसल बीमा के लिए जागरूकता रथ रवाना, किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

गोड्डा। खरीफ 2026-27 में किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने और योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण … Read more

गोड्डा के 30 नेटबॉल खिलाड़ी खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

गोड्डा। जिले के नेटबॉल खिलाड़ियों का एक दल बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची में 13 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। इस चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों … Read more

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अभिनव कुमार ने की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय में सुबह … Read more

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 51 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों से स्पॉन्सरशिप योजना के तहत कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न थे। … Read more

मेहरमा में झारखंड बंद का मिला-जुला असर, भाजपा ने किया सड़क जाम

मेहरमा में जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी और विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में मेहरमा चौक के समीप सड़क जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध … Read more

गोड्डा में डीसी लोकेश मिश्रा ने योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

गोड्डा समाहरणालय सभागार में मंगलवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, जेएसएलपीएस और डीएमएफटी के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी … Read more

गोड्डा में भाजपा बंदी का आंशिक असर, कारगिल चौक पर प्रदर्शन

गोड्डा में रांची में आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत राज्यव्यापी बंद का मंगलवार को आंशिक असर देखने को मिला। जिला मुख्यालय में अधिकांश दुकानें खुली रहीं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगिल चौक पर वाहनों को रोककर प्रदर्शन किया। करीब दो से तीन घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित … Read more

कसवा मौजा के प्रधान बने प्रेमशंकर मिश्रा, मझगांय से राकेश रंजन निर्विरोध निर्वाचित

मेहरमा। प्रखंड अंचल क्षेत्र के कसवा पंचायत भवन में सोमवार को कसवा एवं मझगांय मौजा के प्रधान का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी के नेतृत्व में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में दोनों मौजा के रैयतों ने सर्वसम्मति से अपने-अपने प्रधान का चयन किया। दोनों पदों पर किसी अन्य प्रत्याशी के … Read more

गोड्डा में ईद-ए-मिलाद पर 29वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता 23 अगस्त को

गोड्डा। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाली 29वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर सोमवार को अब्दुल कलाम आजाद के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व बैंक प्रबंधक विजय कुमार चौबे ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त … Read more

गोड्डा में 20.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ चार गिरफ्तार

गोड्डा। जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ गोड्डा पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोड्डा आकाश भारद्वाज के नेतृत्व में सोमवार को गोड्डा नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा चौक के समीप से करीब 20.45 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद की। … Read more