गोड्डा में चोरी का ट्रैक्टर खरीद-बिक्री करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, ट्रैक्टर बरामद

गोड्डा: गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा नगर थाना पुलिस ने फसियाडंगाल गांव में छापेमारी कर चोरी के ट्रैक्टर की खरीद-बिक्री के मामले में बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सोनालिका-740 III ट्रैक्टर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर … Read more

गांधी मैदान में मंत्री संजय प्रसाद यादव ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों का हुआ सम्मान

गोड्डा: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री संजय प्रसाद यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंत्री संजय प्रसाद यादव ने निर्धारित … Read more

पोड़ैयाहाट में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

पोड़ैयाहाट। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को भाजपा की पोड़ैयाहाट प्रखंड इकाई की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर मुख्य चौक, बाजार और प्रमुख मार्गों से गुजरते … Read more

गोड्डा में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, वंचितों को कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांड़ै पंचायत भवन और आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम में शामिल एलएडीसी राहुल कुमार, अधिकार मित्र … Read more

गोड्डा में राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन पर डीसी लोकेश मिश्रा ने दिया जोर

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अंचलों में संचालित राजस्व कार्यों, प्रमाण-पत्रों के निष्पादन, दाखिल-खारिज तथा राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों की अंचलवार समीक्षा की गई। राजस्व न्यायालय निगरानी प्रणाली के अनुसार जिले के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में कुल 6,122 मामले … Read more

गोड्डा में ₹1 में फसल बीमा के लिए जागरूकता रथ रवाना, किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

गोड्डा। खरीफ 2026-27 में किसानों को बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने और योजना के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को रवाना किया गया। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण … Read more

गोड्डा के 30 नेटबॉल खिलाड़ी खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता के लिए रांची रवाना

गोड्डा। जिले के नेटबॉल खिलाड़ियों का एक दल बुधवार को गोड्डा रेलवे स्टेशन से रांची के लिए रवाना हुआ। रांची में 13 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली खेलो झारखंड चयन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा गया। इस चयन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों … Read more

मेहरमा में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक, सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय तय

मेहरमा : आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बुधवार को मेहरमा प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अभिनव कुमार ने की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय में सुबह … Read more

स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 51 आवेदनों का किया गया अनुमोदन

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि विभिन्न प्रखंडों से स्पॉन्सरशिप योजना के तहत कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी आवेदनों के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न थे। … Read more

मेहरमा में झारखंड बंद का मिला-जुला असर, भाजपा ने किया सड़क जाम

मेहरमा में जेएसएससी-जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी और विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आहूत झारखंड बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान के नेतृत्व में मेहरमा चौक के समीप सड़क जाम कर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध … Read more