जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी भाषा हिन्दी पर अभिमान करना चाहिए। उक्त बातें गोड्डा के अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने रविवार शाम स्थानीय इनडोर स्टेडियम में आयोजित साहित्यिक गोष्ठी में कहीं। जोहार कलमकार मंच झारखंड … Read more

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई। चेकपोस्ट से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर पुलिसकर्मियों ने आवश्यक कागजातों … Read more

पथरगामा में पदस्थापित बीटीएम प्रदीप कुमार का हृदयाघात से निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक

पथरगामा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में पदस्थापित बीटीएम प्रदीप कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बसंतराय थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव स्थित अपने आवास पर अचानक हृदयाघात होने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों के साथ गांव और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more

सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे अनियमित कर्मियों के नियमितीकरण को जारी रहेगा आंदोलन

गोड्डा। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्सिंग या संविदा के आधार पर कार्य कर रहे अनियमित सरकारी कर्मियों की सेवा नियमित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित महासंघ की कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक में … Read more

विश्वासखानी पंचायत भवन में SIR को लेकर लगा शिविर, ग्रामीणों को दी गई जानकारी

महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी पंचायत भवन में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शिविर लगाया गया। शिविर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को लेकर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गई और उन्हें फॉर्म भरने … Read more

मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में सब्जी नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण, कस्तूरी मध्य विद्यालय का मामला

पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कस्तूरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव पर मेन्यू के विपरीत भोजन देने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई … Read more

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिह्नित भूमि की स्थिति, उपलब्ध क्षेत्रफल, पहुंच मार्ग और आसपास की आधारभूत सुविधाओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क के विकास की … Read more

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज के एनएसएस यूनिट-5 के पांच स्वयंसेवकों का चयन राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के लिए किया गया। विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में किया गया … Read more

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले में व्यापक असर देखने को मिला। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं ग्रामीण बैंकों की कई शाखाओं में ताला लटका रहा और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। झारखंड … Read more

सदर अस्पताल गोड्डा में हज 2027 यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग संपन्न

गोड्डा। हज 2027 पर जाने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल गोड्डा में मेडिकल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। स्क्रीनिंग सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. तारा शंकर झा और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम की निगरानी में संपन्न हुई। हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार यात्रियों की … Read more