पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए झामुमो ने तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय में झामुमो प्रखंड समिति की आपात बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा … Read more

गणेश और विश्वकर्मा पूजा को लेकर पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

पाकुड़िया। गणेश पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने की। इस दौरान पूजा के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए … Read more

जनसेवक कुंदन कुमार भगत का असामयिक निधन, प्रखंड कार्यालय में शोक सभा

पाकुड़िया। ग्राम पंचायत खजूरडंगाल के प्रभारी पंचायत सचिव-सह-जनसेवक कुंदन कुमार भगत का बीती रात असामयिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही प्रखंड प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से प्रशासनिक महकमे … Read more

दो 16 केवीए ट्रांसफार्मर चोरी, बिजली आपूर्ति ठप; भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान

पाकुड़िया। प्रखंड के पाथरडांगा गांव में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग के 16 केवीए क्षमता वाले दो ट्रांसफार्मर चोरी कर लिए। घटना गुरुवार की देर रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार रात करीब दो बजे अचानक गांव की बिजली गुल हो गई और पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हुई। … Read more

पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का प्रवास हुआ। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने आर.के. +2 हाई स्कूल और पीएम श्री गर्ल्स स्कूल, पाकुड़िया का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या और शिक्षकों से शिष्टाचार भेंट कर … Read more

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के … Read more

संत मोनिका पर्व पर श्रद्धा और भक्ति में डूबा मोंगलाबाँध का चर्च

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत मोंगलाबाँध स्थित संत बियानी (आरसी रोमन कैथोलिक) चर्च, जुगुड़िया में रविवार को ईसाई समुदाय की ओर से संत मोनिका पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर में विशेष मिस्सा पूजा, प्रार्थना सभा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न … Read more

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ समस्त भगत परिवार ने सपरिवार हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की … Read more

पाकुड़िया में SIR के तहत 397 नोटिस पर सुनवाई, दस्तावेजों का हुआ सत्यापन

पाकुड़िया : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जारी नोटिस के सत्यापन को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान संबंधित मतदाताओं के नोटिस, दावों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। दोनों स्थानों को मिलाकर कुल 397 नोटिस से संबंधित मामलों … Read more

पाकुड़िया में श्रद्धा-उल्लास से मनाई गई गणेश चतुर्थी, चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत

पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार रात गणेश चतुर्थी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों और घरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही पूजा स्थलों … Read more