पाकुड़ में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी का निर्देश

स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने की। इस दौरान जिले में राजस्व संग्रहण, बिलिंग और स्मार्ट मीटर लगाने से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुचारू रूप से पूरा करने … Read more

पाकुड़ वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जांच के साथ मिला ‘अकेले नहीं हैं आप’ का संदेश

पाकुड़: झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सोनाजोड़ी स्थित वृद्धाश्रम में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर ‘अकेले नहीं हैं आप’ शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में … Read more

‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा पाकुड़िया, 250 शिवभक्त वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रवाना

पाकुड़िया: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। यात्रा को लेकर क्षेत्र के शिवभक्तों और कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब 250 शिवभक्त और 50 सेवक दोपहर तीन बजे राम-सीता मंदिर परिसर से … Read more

हेटबंधा गांव पहुंची केंद्रीय टीम, कालाजार उन्मूलन की जमीनी प्रगति की समीक्षा

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत एनवीडीसीपी की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय टीम ने शुक्रवार को कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की जमीनी प्रगति एवं इसके क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की। टीम ने प्रखंड के हेटबंधा गांव पहुंचकर कालाजार एवं पीकेडीएल से प्रभावित मरीजों की स्थिति, … Read more

पाकुड़ में कालाजार उन्मूलन अभियान की केंद्रीय टीम ने परखी जमीनी हकीकत, PKDL खोज तेज करने का निर्देश

पाकुड़: राष्ट्रीय कालाजार एवं वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कालाजार उन्मूलन अभियान की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम ने गुरुवार को पाकुड़ जिले का दौरा किया। एनसीवीबीडीसी की संयुक्त निदेशक डॉ. छवि पंत जोशी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अमड़ापाड़ा और हिरणपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण … Read more

लिट्टीपाड़ा में विकास योजनाओं की समीक्षा, अवशेष राशि एक सप्ताह में खर्च करने का निर्देश

लिट्टीपाड़ा: प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में सभी मुखिया और पंचायत सचिवों के साथ विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उनके बेहतर क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। … Read more

24 अगस्त को अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई, लिट्टीपाड़ा में तैयारियां तेज

लिट्टीपाड़ा: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आगामी 24 अगस्त को प्रथम चरण में अनमैप्ड मतदाताओं की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इसे लेकर गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, रांची रवि कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिट्टीपाड़ा के अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदाता सूची की विसंगतियां … Read more

पाकुड़िया में डेंगू-मलेरिया के खिलाफ जागरूकता रैली, स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया सचेत

पाकुड़िया: जिला स्वास्थ्य समिति पाकुड़ के निर्देश पर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया समेत अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारत भूषण भगत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने नारे लगाते हुए क्षेत्र का … Read more

बंधुआ मजदूरी की शिकायत पर जांच के बाद ही होगी विमुक्ति की कार्रवाई

पाकुड़। बंधुआ मजदूरी की शिकायत मिलने पर पहले समुचित जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि संबंधित व्यक्ति वास्तव में बंधुआ मजदूर है या नहीं। जांच के बाद ही नियमानुसार विमुक्ति की कार्रवाई की जाए। यह निर्देश उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने बुधवार को बंधुआ मजदूरी उन्मूलन, पहचान एवं बचाव के लिए गठित … Read more

युवाओं के लिए विधिक जागरूकता शिविर, निःशुल्क कानूनी सहायता और अधिकारों की दी जानकारी

पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से बुधवार को पाकुड़ प्रखंड परिसर एवं माय भारत युवा केंद्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। युवा विधिक साक्षरता माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों को कानूनी अधिकार, कर्तव्य और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। … Read more