जदयू सदस्यता अभियान: कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश का सम्मान समारोह आयोजित, टॉप-5 में शामिल हुई विधानसभा

भागलपुर: जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्यता अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक शुभानंद मुकेश का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान के दौरान कहलगांव विधानसभा को शीर्ष पांचवें स्थान पर पहुंचने की उपलब्धि के उपलक्ष्य में जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं … Read more

श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा, डीएम ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

भागलपुर: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिलाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सुल्तानगंज मेला क्षेत्र में चल रही … Read more

36 घंटे बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, श्रीरामपुर में बिजली आपूर्ति बहाल, लोगों को मिली राहत

भागलपुर: नगर पंचायत क्षेत्र के श्रीरामपुर वार्ड संख्या-8 में ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी के कारण करीब 36 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट गहरा गया, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक … Read more

रंगरा डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, छात्रों का आंदोलन तेज

नवगछिया: रंगरा स्थित तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में संचालित डिग्री कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित किए जाने के विरोध में छात्रों का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। छात्रों के आंदोलन को ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का लगातार समर्थन मिल रहा है। अनशन स्थल पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे। छात्राओं ने … Read more

भागलपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम आयोजित

भागलपुर: नाथनगर स्थित एआर अग्रवाल विद्यालय परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंपानगर मंडल अध्यक्ष अमृतलाल ने की, जबकि इसका नेतृत्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गोस्वामी के मार्गदर्शन में तथा चंपानगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी राज की उपस्थिति में किया … Read more

सत्यदेव महाविद्यालय, गौरीपुर में ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम आयोजित, नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

नवगछिया: सत्यदेव महाविद्यालय, गौरीपुर में शैक्षणिक सत्र 2026–30 के प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार मिश्र ने की। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, नैतिक मूल्यों तथा विश्वविद्यालय की … Read more

डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में रंगरा में आमरण अनशन शुरू, छात्रों और ग्रामीणों का उग्र आंदोलन

नवगछिया: डिग्री कॉलेज के स्थानांतरण के विरोध में रंगरा में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। मंगलवार से छात्रों ने तेजनारायण उच्च विद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया। छात्र कॉलेज को विनोबा भावे महाविद्यालय स्थानांतरित किए जाने का विरोध कर रहे हैं। आंदोलन को रंगरा प्रखंड के छात्रों, अभिभावकों और ग्रामीणों … Read more

भागलपुर के जदयू नेताओं ने मंत्री संजय सिंह से की मुलाकात, पेयजल योजनाओं और नल-जल योजना पर हुई चर्चा

पटना: बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय सिंह से उनके पटना स्थित सरकारी आवास पर भागलपुर महानगर जदयू के जिलाध्यक्ष संजय साह, वरिष्ठ नेता राकेश कुमार ओझा और जदयू नेता रामाशीष सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भागलपुर में पेयजल आपूर्ति, नल-जल योजना के क्रियान्वयन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की विभिन्न … Read more

भागलपुर: कबीर जयंती पर ‘ढाई आखर प्रेम का’ कार्यक्रम आयोजित, कला केंद्र में गूंजे कबीर के दोहे

भागलपुर: कबीर जयंती के अवसर पर भागलपुर के कला केंद्र में ‘ढाई आखर प्रेम का’ कार्यक्रम का आयोजन पीस सेंटर और परिधि के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में कबीर के दोहे, साखी, कुंडलियां और निर्गुण भजनों के माध्यम से प्रेम, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए … Read more

बिहपुर पहुंचे मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र, दिवंगत विनय ईश्वर के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

 भागलपुर : भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर 23 जून को आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान अस्थायी टीनशेड गिरने से बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा निवासी विनय ईश्वर की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि उनका पुत्र घायल हो गया था। शनिवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र सोनवर्षा … Read more