गोड्डा में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर एसडीपीओ आकाश भारद्वाज सख्त, कई वाहनों के चालान, कुछ जब्त

गोड्डा: शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने बुधवार शाम मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर नियमों का उल्लंघन कर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई … Read more

मुख्य बाजार की ज्वेलरी दुकान में हथियारबंद लूट, लाखों के गहने लेकर फरार

गोड्डा: जिले के मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में बुधवार रात करीब आठ बजे हथियारबंद बदमाशों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। तीन अपराधी पिस्टल के बल पर दुकान में घुसे और काउंटर में रखे स्वर्ण आभूषण समेटकर फरार हो गए। वारदात के दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने तीन राउंड … Read more

गोड्डा: मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सुंदरपहाड़ी में मास सर्वे का निरीक्षण

गोड्डा। भारत सरकार एवं झारखंड सरकार के संयुक्त मलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को सुंदरपहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के बड़ा सिंदरी एवं सबैकुंडी गांव में संचालित मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मलेरिया मास सर्वे, शिशु जननी आश्रय केंद्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बड़ा सिंदरी की व्यवस्थाओं का भी जायजा … Read more

महिला महाविद्यालय गोड्डा में सातवें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का भव्य समापन

महिला महाविद्यालय, गोड्डा के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सातवें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का सोमवार को भव्य समापन हुआ। सम्मेलन का विषय “पारंपरिक ज्ञान और सतत विकास” रहा। इस आयोजन का संचालन डीएस कॉलेज, मोगरी (मुंगेर विश्वविद्यालय, बिहार) तथा वेराबे विश्वविद्यालय, इथियोपिया के सहयोग से किया … Read more

गोड्डा में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू, 20 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

गोड्डा। जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में गांधी मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें जिले के करीब 20 विद्यालयों के सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला खेल सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खो-खो … Read more

गोड्डा जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

गोड्डा: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, अनुकंपा नियुक्ति, भूमि विवाद, राशन कार्ड में त्रुटि तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष … Read more

गोड्डा: पुराने समाहरणालय भवन में शिफ्ट हुआ सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय

गोड्डा: जिले के पुलिस प्रशासन को अधिक व्यवस्थित एवं सुचारु बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर पुलिस निरीक्षक कार्यालय को पुराने समाहरणालय भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के … Read more

महागामा में SIR-2026 की समीक्षा बैठक, गणना प्रपत्रों के 100% वितरण के निर्देश

महागामा: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के सफल संचालन को लेकर रविवार को अनुमंडल कार्यालय, महागामा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी ने की। इसमें सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं बीएलओ सुपरवाइजर शामिल हुए। बैठक में मतदान केंद्रवार गणना प्रपत्रों के वितरण, प्राप्ति और डेटा एंट्री की … Read more

गोड्डा में ‘दस बजे दस मिनट अपने पूर्वज के नाम’ कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

गोड्डा के शहीद स्मारक परिसर में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रतिभागी। गोड्डा: प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले देशव्यापी श्रद्धांजलि कार्यक्रम ‘दस बजे दस मिनट अपने पूर्वज के नाम’ के तहत रविवार को गोड्डा जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक परिसर में शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित … Read more

महागामा में कचरा बीनने को मजबूर मासूम, शिक्षा और बाल अधिकारों पर उठे सवाल

महागामा (गोड्डा): जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और कंधों पर स्कूल बैग होना चाहिए, उस उम्र में कुछ मासूम पेट की भूख मिटाने के लिए कचरे के ढेर में अपना भविष्य तलाशने को मजबूर हैं। हनवारा थाना क्षेत्र के शहजादपुर मुख्य चौक पर ऐसा ही एक मार्मिक दृश्य सामने आया, जहां छोटे-छोटे … Read more