यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में यूनिट टेस्ट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों … Read more

पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो कार्यालय में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। मांदर और नगाड़े की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपरा की झलक प्रस्तुत की गई। … Read more

विश्व आदिवासी दिवस पर लिट्टीपाड़ा में अधिकार सम्मेलन, 16 गांवों के 300 पीवीटीजी लोग शामिल

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति संस्था की ओर से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 16 गांवों के करीब 300 पीवीटीजी यानी विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह समुदाय के लोगों की सहभागिता से जागरूकता एवं अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आदिवासी समुदाय के संवैधानिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा जल, … Read more

लिट्टीपाड़ा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आदिवासी समाज के महान वीरों सिद्धू-कान्हू के संघर्ष और योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। … Read more

अजहर इस्लाम पर बाल श्रमिक से काम कराने का आरोप, FIR दर्ज

अजहर इस्लाम पर बाल श्रमिक से काम कराने का आरोप, FIR दर्ज

पाकुड़: अजहर इस्लाम पर बाल श्रमिक से काम कराने के आरोप में कानूनी शिकंजा और कस गया है। पहले से निषेधाज्ञा उल्लंघन, सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और धमकी देने के मामलों का सामना कर रहे पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम के खिलाफ अब श्रम विभाग ने भी एक नई प्राथमिकी … Read more

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दुकान में कार्यरत कर्मचारी श्रवण कुमार साह (देवपुर निवासी) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान दुकान में लगे सीसीटीवी … Read more

पाकुड़िया में कक्षा 8 के विद्यार्थियों को साइकिल वितरण शुरू, पहले चरण में 509 छात्र-छात्राओं को मिला लाभ

पाकुड़िया: झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के तहत शुक्रवार को पाकुड़िया प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के तहत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अल्फ्रेड उज्ज्वल मरांडी ने पात्र विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कर योजना की शुरुआत की। विभागीय जानकारी के अनुसार, … Read more

हूल दिवस पर पाकुड़ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, आलमगीर आलम ने याद दिलाया ‘हमारी जमीन, हमारा राज’ का नारा

पाकुड़: हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित सिदो-कान्हू पार्क में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो तथा अन्य वीर शहीदों और वीरांगनाओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। … Read more

ब्रेकर बदलने के कार्य से घंटों बाधित रही बिजली, दोपहर बाद बहाल हुई आपूर्ति

पाकुड़। पाकुड़ विद्युत उपकेंद्र के सर्किट हाउस फीडर में 11 केवी के खराब ब्रेकर को बदलने के कारण रविवार को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। निर्धारित समय से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की ओर से पूर्व … Read more

हादसे के छह दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया नयन, देवीनगर में दूसरी चिता से पसरा मातम

महेशपुर। महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर 22 जून की शाम दुमकाडंगाल गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में गंभीर रूप से घायल देवीनगर निवासी 20 वर्षीय नयन सिंह ने छह दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद रविवार को कोलकाता के एक अस्पताल … Read more