अमड़ापाड़ा: मुख्य सड़क पर एक सप्ताह से खड़ी बस बनी हादसे का कारण, कार्रवाई की मांग

अमड़ापाड़ा: साहेबगंज-गोबिंदपुर मुख्य मार्ग पर छोटा पहाड़पुर के समीप पिछले एक सप्ताह से लावारिस हालत में खड़ी जगदम्बा ट्रेवल्स की बस राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच खड़ी बस के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों … Read more

हिरणपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत विद्यालयों में संगोष्ठी, विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग

हिरणपुर: जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया, महत्व और नागरिक सहभागिता के प्रति लोगों को जागरूक करना था। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, घाघरजानी में आयोजित … Read more

महेशपुर सड़क हादसा: छह दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया नयन, मृतकों की संख्या बढ़कर दो हुई

महेशपुर: महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर 22 जून को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय नयन सिंह आखिरकार जिंदगी की जंग हार गया। छह दिनों तक इलाज के बाद 28 जून को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 30 जून को उसका पार्थिव शरीर पैतृक गांव देवीनगर … Read more

हूल दिवस पर पाकुड़ में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, आलमगीर आलम ने याद दिलाया ‘हमारी जमीन, हमारा राज’ का नारा

पाकुड़: हूल दिवस के अवसर पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित सिदो-कान्हू पार्क में अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो तथा अन्य वीर शहीदों और वीरांगनाओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। … Read more

गोड्डा: विकास योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे करें कार्य – डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत

गोड्डा: उपायुक्त के निर्देश पर डीआरडीए सभागार में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) विस्पुते श्रीकांत यशवंत की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वीकृत एवं लंबित योजनाओं, वित्तीय और भौतिक प्रगति, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की … Read more

पथरगामा में बड़ी वारदात टली, अमरपुर पुल के पास तीन हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई कर संभावित आपराधिक वारदात को टाल दिया। गुप्त सूचना के आधार पर अमरपुर पुल के समीप छापेमारी कर पुलिस ने तीन हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। … Read more

महागामा में हूल दिवस पर सिद्धू-कान्हू को श्रद्धांजलि, शहीदों के बलिदान को किया गया नमन

महागामा: नगर क्षेत्र में हूल दिवस श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रखंड के दियाजोरी स्थित सिद्धू-कान्हू प्रतिमा स्थल और ऊर्जानगर कॉलोनी में स्थापित प्रतिमा पर झामुमो, कांग्रेस, भाजपा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सिद्धू मुर्मू, कान्हू मुर्मू तथा संताल हूल के सभी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पंचायत … Read more

महागामा में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी, कथित साधु महिला से नकदी और सोने की चेन लेकर फरार

महागामा: नगर पंचायत के पछियारी टोला में धर्म और आस्था की आड़ में कथित ठगी का मामला सामने आया है। महागामा निवासी प्रदीप कुमार ने महागामा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि दो कथित साधुओं ने उनकी पत्नी को पूजा-पाठ के बहाने झांसे में लेकर नकदी और सोने की चेन ठग ली। शिकायत … Read more

ब्रेकर बदलने के कार्य से घंटों बाधित रही बिजली, दोपहर बाद बहाल हुई आपूर्ति

पाकुड़। पाकुड़ विद्युत उपकेंद्र के सर्किट हाउस फीडर में 11 केवी के खराब ब्रेकर को बदलने के कारण रविवार को कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। निर्धारित समय से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी के बीच काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। विद्युत विभाग की ओर से पूर्व … Read more

वार्ड 11 में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, निभा देवी ने बच्चों को पिलाई जीवनरक्षक दो बूंद

पाकुड़। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में अभियान का शुभारंभ वार्ड पार्षद निभा देवी ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया। कैलाशनगर तथा रेलवे कॉलोनी मोड़, बागतीपाड़ा स्थित पोलियो बूथों पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पोलियोरोधी खुराक दी गई। इस अवसर पर … Read more